भगोड़ा गैंगस्टर रवि पुजारी फिर गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका से भारत लाने की तैयारी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 23, 2020 09:58 IST2020-02-23T09:35:22+5:302020-02-23T09:58:50+5:30

रवि पुजारी के खिलाफ लगभग 200 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुजारी मूल रूप से कर्नाटक के मेंगलुरु का है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आदमियों ने उस पर हमले किए, इससे आजिज आकर उसने अपना अलग गैंग बना लिया था।

Fugitive gangster Ravi Pujari held in South Africa, Will be deported to India | भगोड़ा गैंगस्टर रवि पुजारी फिर गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका से भारत लाने की तैयारी

गैंगस्टर रवि पुजारी। (फाइल फोटो)

Highlightsभारत से भागकर दक्षिण अफ्रीका में रह रहा गैंगस्टर रवि पुजारी एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि पुजारी को कर्नाटक पुलिस और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक साक्षा ऑपरेशन नें दबोचा गया।

भारत से भागकर दक्षिण अफ्रीका में रह रहा गैंगस्टर रवि पुजारी एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दक्षिण अफ्रीका से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। रवि पुजारी को कर्नाटक पुलिस और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक साक्षा ऑपरेशन नें दबोचा गया। पिछले वर्ष वह सेनेगल में जमानत पर रिहा हुआ था और उसके बाद गायब हो गया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुजारी को रविवार या सोमवार को भारत लाया जा सकता है। इसके लिए औपचारिक तैयारी की जा रही है। रवि पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

बता दें कि रवि पुजारी के खिलाफ लगभग 200 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुजारी मूल रूप से कर्नाटक के मेंगलुरु का है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आदमियों ने उस पर हमले किए, इससे आजिज आकर उसने अपना अलग गैंग बना लिया था। 90 के दशक में वह मुंबई में रहता था और गैंगस्टर छोटा राजन के संपर्क में आया था। 

छोटा राजन गैंग ने 1995 में चेंबूर में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या की थी। गैंग में रवि पुजारी भी था। 

रवि पुजारी गैंग ने दुबई से उगाही का धंधा करता रहा। 2003 में रवि पुजारी पर नवी मुंबई के बिल्डर सुरेश वाधवा की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा था। 

2005 में वकील मजीद मेनन की हत्या की गई, इस मामले में भी रवि पुजारी का नाम आया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि पुजारी सेनेगल में एंटोनी फर्नाडिस के नाम से रह रहा था। उसने इसी नाम से अपना पासपोर्ट बनवाया है। उसका पासपोर्ट 8 जुलाई 2023 तक वैध बताया जा रहा है। 

पुजारी के पासपोर्ट में इसे व्यवसायी के रूप में मान्यता हासिल है। पुजारी सेनेगल, बुर्किना फासो और पास के देशों में 'नमस्ते इंडिया' नाम की रेस्टोरेंट की एक चेन चला रहा है।                                                                                                                                                                                          

Web Title: Fugitive gangster Ravi Pujari held in South Africa, Will be deported to India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे