लाइव न्यूज़ :

Fresh violence in Manipur: मणिपुर में फिर से हिंसा, जिरीबाम में 5 की मौत और बिष्णुपुर में रॉकेट दागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 14:41 IST

Fresh violence in Manipur: मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।घटना के संबंध में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

Fresh violence in Manipur: मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार को हिंसा फिर से बढ़ गई और झड़प के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की सोते समय गोली मारकर हत्या करने के बाद दो समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच हुई गोलीबारी में चार अन्य लोग मारे गए। अधिकारी के मुताबिक उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर दो विरोधी समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस सप्ताह के शुरुआत में जिले में संदिग्ध ‘‘ग्रामीण स्वयंसेवकों’’ ने बोरोबेक्रा पुलिस थाने के जकुराधोर में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के तीन कमरों के खाली पड़े मकान को जला दिया था। ‘ट्राइबल बॉडी इंडीजिनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी’ (फेरजॉल और जिरिबाम) ने घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

मैतेई और हमार समुदायों के प्रतिनिधियों ने सामान्य स्थिति बहाल करने और आगजनी तथा गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए एक अगस्त को असम के कछार में सीआरपीएफ के एक कार्यालय में समझौता किया था,इसके बाद बावजूद इलाके में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। 

टॅग्स :मणिपुरभारत सरकारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो