लाइव न्यूज़ :

अभिव्यक्ति की आजादी कई जिम्मेदारियों के साथ आती है: नीलेश मिसरा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:42 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जनवरी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के कार्यक्रमों में भारी हिंसा और गाली-गलौज के दृश्यों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मशहूर किस्सागो नीलेश मिसरा ने शनिवार को कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी कई जिम्मेदारियों के साथ आती है।

‘इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल’ में हिस्सा लेने आए मिसरा ने स्थानीय प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, "मैं हालांकि किसी खास वेब सीरीज की बात नहीं कर सकूंगा। लेकिन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कार्यक्रमों में भारी हिंसा और गाली-गलौज के दृश्यों को लेकर मुझे बेहद आपत्ति है।"

उन्होंने कहा, "ओटीटी प्लेटफॉर्म के एक दर्शक के तौर पर मुझे हिंसा के वीभत्स दृश्यों से डर लगता है। जब मेरी साढ़े पांच साल की बेटी मेरे कमरे में आती है, तो मुझे इन प्लेटफॉर्म पर चल रहा कोई कार्यक्रम तुरंत रोकना पड़ता है क्योंकि मुझे कतई पता नहीं होता कि इसका कौन सा किरदार अचानक कौन-सा अपशब्द कह देगा।"

मिसरा ने कहा, "वे (वेब सीरीज निर्माता) यह सब इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है। मैं अभिव्यक्ति की आजादी का पूरी तरह पक्षधर हूं। लेकिन यह आजादी कई जिम्मेदारियों के साथ आती है।"

उन्होंने कहा, "अब दर्शकों को यह घिसी-पिटी दलील नहीं दी जा सकती कि अगर उन्हें कोई कार्यक्रम पसंद नहीं आ रहा है, तो वे उसे न देखें। सबसे पहला सवाल यह है कि कोई आपत्तिजनक कार्यक्रम आखिर बनाया कैसे गया?"

मिसरा ने सुझाया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किसी आपत्तिजनक या अपमानजनक दृश्य को लेकर दर्शकों द्वारा इन्हीं मंचों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए और इस तंत्र के निर्माण के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने भारत में सिनेमा पर सेंसरशिप की मौजूदा प्रणाली को "एकदम असफल" करार देते हुए कहा, "हमारी फिल्मों में अब भी ऐसे दृश्य दिखाए जाते हैं जिनमें लड़कियों को परेशान करने के लिए लड़कों द्वारा उनका पीछा करने को महिमामंडित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां