लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिक से 2.07 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:04 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जनवरी साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक को ऑनलाइन ठगी करने वालों ने 2.07 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठग ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर वैज्ञानिक के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस बारे में बताया।

शहर के उत्तरी हिस्से केष्टोपुर इलाके में रहने वाली वैज्ञानिक शंपा बिस्वास से ठगी हुई है।

बिधाननगर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को बिस्वास को एक कॉल आया जिसमें उनसे ‘केवाईसी’ विवरण अपडेट करने के लिए मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया।’’

उन्होंने बताया कि ‘टीम व्यूअर’ ऐप डाउनलोड किए जाने के बाद कॉल करने वाले की पहुंच बिस्वास के मोबाइल तक हो गयी और उसने 10 रुपये भुगतान करने को कहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वैज्ञानिक ने नेट बैंकिंग के जरिए रकम का भुगतान कर दिया लेकिन उनसे मोबाइल बैंकिंग के जरिए रकम भुगतान करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा किया तो कुछ देर में उनके खाते से 1.35 लाख रुपये कट गये। इसके बाद कॉलर ने डेबिट कार्ड के जरिए 10 रुपये भुगतान करने को कहा। इस बार फिर खाते से 72,000 रुपये कट गये।’’

बिस्वास ने कहा कि उनके खाते से रकम निकाली जा रही है तो कॉल करने वाले ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा और जल्द ही रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में उसके नंबर पर फोन नहीं लगा। वैज्ञानिक ने बगुईहाटी थाने में एक शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र