लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में दो निर्माण कंपनियों के अधिकारियों सहित 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:27 IST

Open in App

अलीबाग (महाराष्ट्र), 12 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की कर्जत तहसील में विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को कथित रूप से ठगने के आरोप में दो निर्माण कंपनियों के अधिकारियों सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे ने एक बयान में कहा कि कर्जत थाने में बुधवार को गोपी रिसार्ट प्राइवेट लिमिटेड और तानाजी मालुसरे सिटी शेल्ट्रेक्स कर्जत प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वर्ष 2008 में गोपी रिसार्ट ने कर्जत के एक गांव में 104 एकड़ जमीन खरीदी थी। कंपनी ने घोषणा की थी कि वह समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए तानाजी मालुसरे सिटी नामक आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

पुलिस ने बताया कि 2008 से 2019 के बीच कुल 4,157 लोगों ने इस परियोजना में 191 करोड़ रुपये का निवेश किया। कुल राशि में से 1,086 निवेशकों ने विभिन्न बैंकों से 56 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कंपनी ने 2013 तक फ्लैटों का कब्जा देने का वादा किया था। हालांकि, 3,340 लोगों ने शिकायत की कि उन्हें अब तक फ्लैट नहीं मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2008 से 2013 के बीच, परियोजना में कुछ इमारतों का निर्माण किया गया था लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण उन्हें गिराना पड़ा। फिलहाल 22 इमारतें तैयार हैं जिनमें 839 फ्लैट और दुकानें हैं।

बयान के अनुसार कई निवेशकों की शिकायत पर रायगढ़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी