लाइव न्यूज़ :

सपा के जिला स्तर के चार नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:38 IST

Open in App

मथुरा, 19 मार्च मथुरा से सपा के जिलाअध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन सहित उसके सहयोगियों को पुलिस ने एक पुराने मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे और तकरीबन उसी समय वृन्दावन थाना क्षेत्र में उनके स्वागत आयोजन में लगे जिलाध्यक्ष सहित चार नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि यह संयोग मात्र है कि सपा के मुखिया जब जिले में थे, तभी यह गिरफ्तारियां हुईं, ये चारों वांछित थे और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस ने लोकमणिकांत, उपाध्यक्ष ध्रुव पांचाल, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष लोकेश चौधरी उर्फ लाकेंद्र, कार्यकर्ता मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ 13 फरवरी की रात को ही नारियल फोड़ और फीता काटकर देवरहा बाबा घाट का लोकार्पण कर देने के आरोप में मामला दर्ज है, जबकि देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 14 फरवरी को करना था।

आरोपियों ने इस घटना का वीडियो और फोटो भी इंटरनेट पर पेास्ट कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर