लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराब के अवैध कारोबार को रोकने में विफल रहने वाले चार थानेदार निलंबित

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:23 IST

Open in App

पटना, 29 नवंबर बिहार में विधि व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के एक दिन बाद पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के अवैध कारोबार को रोकने में विफल रहने वाले चार थानेदारों को निलंबित कर दिया है । बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गयी ।

पुलिस मुख्यालय ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि थानेदारों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है । उनमें राजधानी पटना के कंकड़बाग के थानेदार अजय कुमार, वैशाली के गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष पंकज कुमार संतोष, मुजफ्फरपुर के अहियापुर के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तथा इसी जिले के मीनापुर थाना थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र शामिल हैं ।

उल्लेखनीय है कि विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शनिवार को सख्त निर्देश देते हुये अधिकारियों से कहा था कि वह सब मुस्तैदी से काम करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और गड़बडी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा था कि हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखें तथा कानून का सख्ती से पालन हो और अपराधियों में कानून का भय हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’