लाइव न्यूज़ :

मणिपुर विश्वविद्यालय के चार प्रोफेसर ‘कदाचार’ के आरोप में निलंबित

By भाषा | Updated: October 2, 2018 02:15 IST

चारों प्रोफेसर मणिपुर विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (एमयूटीए) के सदस्य थे। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के युगिंद्र सिंह द्वारा 20 सितंबर को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अमर को छोड़कर अन्य का नाम है।

Open in App

इंफाल, 2 अक्टूबर: मणिपुर विश्वविद्यालय के चार प्रोफेसरों को कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

रजिस्ट्रार प्रभारी एम श्यामेशो के दस्तखत वाले आदेश में कहा गया है कि अर्थशास्त्र विभाग के वाई अमर, एन निमाई (भौतिकी), एम रंजीत (गणित) और एन देवनंदा (जैवविज्ञान) पर कदाचार का आरोप है। निलंबन आदेश पर 29 सितंबर के दस्तखत है।

चारों प्रोफेसर मणिपुर विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (एमयूटीए) के सदस्य थे। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के युगिंद्र सिंह द्वारा 20 सितंबर को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अमर को छोड़कर अन्य का नाम है। उन्होंने उन सभी पर अगवा करने, गलत तरीके से रोकने, हत्या की कोशिश समेत अन्य आरोप लगाए थे।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश के तहत सिंह केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यवाहक वीसी का कार्यभार संभालने गए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनका घेराव किया था।

पूर्व कुलपति ए पी पांडे और छात्रों तथा अध्यापकों के बीच चले गतिरोध के कारण चार महीने से ज्यादा समय से विश्वविद्यालय में शैक्षाणिक गतिविधियां प्रभावित हुई।

टॅग्स :मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह