लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकी हमला, 4 जवान शहीद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 29, 2018 18:07 IST

आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला किया और हथियार लूटकर फरार हो गए।

Open in App

श्रीनगर, 29 अगस्तः जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में बुधवार दोपहर आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के हथियार छीने और मौके से फरार हो गए। आतंकियों के बारे में फिलहाल ज्यादा सूचना नहीं है। मौके पर अधिक सुरक्षा बल और अधिकारी पहुंच रहे हैं। इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया जा रहा है।

शहीद जवानों की पहचानः-

1. इश्फाक अहमद मीर पुत्र अब्दुल अज़ीज मीर, निवासी- वाटरगाम डांगीवचा।2. मोहम्मद इक़बाल मीर पुत्र अब्दुल रहीम मीर, निवासी- हरदू चनम रोहोमा।3. जाविद अहमद भट पुत्र नाजिर अहमद भट, निवासी- पंजीनारा संबल।4. आदिल मंजूर भट पुत्र मंजूर अहमद भट, निवासी- ज़वूरा शोपियां।

इससे पहले बुधवार सुबह अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकी मार गिराए गए। सुरक्षा बलों ने पुख्ता सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था जिसमें आतंकियों ने फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए जिसमें एक टॉप कमांडर था।

मारे गए आतंकियों की पहचान शीर्ष हिज्बुल कमांडर अल्ताफ अहमद डार उर्फ अल्ताफ कचरू व उसके सहयोगी उमर राशिद के रूप में हुई। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू बुरहान वानी का करीबी भी था। हिज्बुल मुजाहिद्दीन का ये आतंकी कुलगाम में डिस्ट्रिक्ट कमांडर के रूप में कई वर्षों से सुरक्षा बलों को निशाना बना रहा था। कचरू घाटी में बुरहान की जगह लेना चाहता था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस