लाइव न्यूज़ :

घर की छत गिरी, दबकर परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: March 8, 2020 16:35 IST

भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिरने से उसमें रह रहे चार लोगों की मौते पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश के चलते ढह गया मकान, चार लोगों की दर्दनाक मौतपंजाब के संगरुर में हुई घटना, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल

पंजाब के संगरूर में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जर्जर मकान की इमारत जब गिरी तो किसी को बचने का मौका नहीं मिला। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में एक बुजुर्ग माता-पिता और एक युवती बुरी तरह जख्मी भी हुई है। 

लोगों ने बताया कि सुनाम कस्बे के रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिरने से उसमें रह रहे चार लोगों की मौते पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सुनाम थाना प्रभारी जतिन्दरपाल सिंह ने फोन पर बताया कि घटना शनिवार रात इंदिरा कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि घर काफी पुराना था और बीते दो दिन से इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते इमारत में दरारें आ गई थीं। 

सिंह ने कहा, 'मरने वालों में एक दम्पत्ति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। दम्पत्ति की आयु 30 से 32 साल के बीच थी और बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच थी। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मृत पुरुष के माता-पिता और उसकी बहन घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

सिंह ने बताया कि घटना के समय दंपत्ति और उनके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे जबकि घायल हुए लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील