लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत, 17 बीमार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:48 IST

Open in App

बुलंदशहर, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद थानाक्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और 17 लोग बीमार हो गये हैं, जिनमें से पांच की हालत गम्भीर है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के ही कुलदीप नामक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और इसे पीने के बाद चार लोगों की मौत हो गयी तथा 17 अन्य बीमार हो गये, जिनमें से पांच की हालत गम्भीर है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा था कि जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई और 16लोग बीमार हो गए है।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों के ढांढस बधाते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव मदद दिलाये जाने का आश्वसन दिया। उन्होंने साथ ही आरोपी कुलदीप व अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिकन्दराबाद के थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आरोपी कुलदीप के तीन परिजनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कुलदीप को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिखाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?