लाइव न्यूज़ :

बिहार में रोहतास जिले में आग लगने की घटना में जिंदा जल गए चार लोग, दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2024 17:21 IST

ताजा मामला रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रूपहथा गांव से सामने आई है, जहां महादलित की झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और आए दिन हो रही अगलगी की घटनाओं से भारी जानमाल का नुकसान हो रहा हैताजा मामला रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रूपहथा गांव का हैजहां महादलित की झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई

पटना: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और आए दिन हो रही अगलगी की घटनाओं से भारी जानमाल का नुकसान हो रहा है। पिछले दस दिन से बिहार के हर जिला अगलगी की घटनाओं से बुरी तरह से परेशान है। लगभग हर जिले से अगलगी में लोगों की मारे जाने की घटनाएं सामने आ रही है। अब ताजा मामला रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रूपहथा गांव से सामने आई है, जहां महादलित की झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में महिला समेत 2 व्यक्ति झुलस गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एक महादलित परिवार के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इसमें घर के छह लोगों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि जिले में अगलगी की यह दूसरी घटना है, जब लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे पहले जिले के कछवा थाना इलाके में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। जबकि इससे पहले पटना के सबसे व्यस्त इलाका कहे जाने वाले पटना जंक्शन के निकट होटल में आज गुरुवार दोपहर आग लग गई। 

आग लगने की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इस घटना में करीब 20 लोग बुरी तरह से घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस के तरफ से होटल की जांच-पड़ताल भी की जा रही है। वहीं दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान अगलगी में 6 लोग जिंदा जल गए थे। इसके अलावे छिटफुट घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी