लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बुराड़ी में व्यक्ति पर हमला करने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 08:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी अपने पुराने पड़ोसी पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी नसीम अहमद, नावेद खान और इमरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा और चौथा आरोपी अमित मेहरा दिल्ली के बुराड़ी का निवासी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह करीब पौने आठ बजे बुराड़ी के रहने वाले राज कुमार अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। बुराड़ी के चंदर विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार दो लोग उनके पास आए और वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके सिर और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पुलिस को उस मकान का पता चला, जहां आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले रुके थे और घटना के बाद भी वहां आए थे। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ा।’’

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अहमद ने मुख्य साजिशकर्ता होने की बात स्वीकार की। पहले वह बुराड़ी में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था। कुमार उसी इमारत में चौथी मंजिल पर रहते थे।

पुलिस ने बताया कि करीब छह महीने पहले पानी लीक होने के मुद्दे पर कुमार ने अहमद की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद ही बदला लेने के इरादे से अहमद ने इमरान और नावेद के साथ मिलकर कुमार पर हमला करने की साजिश रची। उसने अहमद की मदद से मोटरसाइकिल का इंतजाम किया और इलाके की रेकी की।

पुलिस ने बताया कि अहमद और मेहरा के धोखाधड़ी गिरोह चलाने का खुलासा भी हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी