नगालैंड में सामने आये कोविड-19 के चार नये मामले
By भाषा | Published: January 15, 2021 07:49 PM2021-01-15T19:49:54+5:302021-01-15T19:49:54+5:30
कोहिमा, 15 जनवरी नगालैंड में शुक्रवार को कोविड-19 के चार नये मामले सामने आए जबकि दो और मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 12,039 हो गयी जबकि अब तक 88 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री एस पांग्न्यू फोम ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के 22 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही राज्य में अबतक 11,707 रोगी ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज कोविड-19 के चार नये मरीजों का पता चला। कोहिमा और दीमापुर में दो दो नये मरीज सामने आये। (कोरोना वायरस के) 22 मरीज स्वस्थ भी हुए। दामापुर में 21 और मोन में एक मरीज संक्रमणमुक्त हुआ। ’’
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. डेनिस हांगसिंग ने कहा कि नगालैंड में अब इस महामारी के 104 मरीज उपचाररत हैं जबकि 140 मरीज अन्य राज्यों में चले गये।
राज्य में अबतक 1.22 लाख से अधिक कोविड-19 रोगियों के परीक्षण किये गये हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।