लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Updated: January 13, 2021 10:25 IST

Open in App

आइजोल, 13 जनवरी मिजोरम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित चार और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,303 हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ताजा मामले आइजोल, लुंगलेई, कोलासिब और खावजाल जिलों से सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि ट्रूनेट जांच में तीन मामलों का पता चला और एक मामला रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए सामने आया।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन रोगियों ने बाहर की यात्रा की थी, उन सभी में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है।

मिजोरम में अब 94 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4,200 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 97.61 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1,89,178 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें मंगलवार को हुईं 1,078 जांच भी शामिल हैं और संक्रमण दर 2.27 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो