लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के चार आतंकी ढेर, इस साल मरने वाले आतंकियों की संख्या पहुंची 19

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 22, 2021 16:32 IST

आइजीपी ने बताया कि इस साल कश्मीर घाटी में नौ मुठभेड़ हुई। इनमें एक उत्तर काश्मीर जबकि अन्य आठ दक्षिण कश्मीर में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकियों में नौ शोपियां जिले के थे।इनमें दो शीर्ष कमांडर शामिल थे जिनके नाम गनी ख्वाजा और सज्जाद अफगानी थे।यह सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जाती है।

जम्मू, 22 मार्च। शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार शोपियां के मनिहाल गांव में चार आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। इस संयुक्त आप्रेशन को सेना की 34 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है। इस आप्रेशन में सुरक्षाबलों को एक एके-47 और तीन पिस्टल मिली हैं। 

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने जिला शोपियां के मनिहाल इलाके में मुठभेड़ के दौरान मार गिराए गए चार स्थानीय आतंकियों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार मौके दिए गए परंतु उन्होंने एक भी नहीं सुनी। हमने एक आतंकी की पत्नी को भी मुठभेड़ स्थल पर बुलाया ताकि वे आत्मसमर्पण करने के लिए मान जाएं परंतु उन्होंने घर के भीतर से सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना जारी रखा।

आइजीपी ने कहा कि ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा, लश्कर-ए-मुस्तफा आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। मुठभेड़ स्थल से तीन पिस्तौल और एक एके राइफल व उसकी मैगजीन बरामद हुई है। मारे गए आतंकियों में रईस अहमद भट, पिछले साल अक्टूबर से, आकिब अहमद मलिक (पिछले साल नवंबर से), आफताब अहमद वानी (पिछले साल दिसंबर से) जबकि अमीर शफी मीर (इस साल फरवरी से) सक्रिय था।

यही नहीं इस साल हुए मुठभेड़ों के दौरान अब तक 19 आतंकवादी मार गिराए गए। आइजीपी ने बताया कि इस साल घाटी के 18 युवा विभिन्न आतंकवादी रैंकों में शामिल हुए। उनमें से पांच विभिन्न मुठभेड़ों में मार गिराए गए हैं जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अभी सक्रिय हैं। हम उनके परिवारों के संपर्क में हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि भटके हुए इन युवाओं को वापस घरों में लाया जाए। आइजीपी ने कहा कि इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है अभी तक सात युवाओं को उनके परिवारों की मदद से मुख्यधारा में वापस लाया गया है।

टॅग्स :आतंकवादीभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता