मणिपुर से चार कुकी उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद
By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:35 IST2021-09-25T22:35:01+5:302021-09-25T22:35:01+5:30

मणिपुर से चार कुकी उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद
इंफाल, 25 सितंबर प्रतिबंधित संगठन कुकी नेशनल फ्रंट (मांगखोलाम किपगेन गुट) के चार उग्रवादियों को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने गोपीबुंग गांव के पास एक जंगल में छापा मारा और चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से नौ मिलीमीटर की दो देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किये गये। अधिकारी ने कहा कि उग्रवादियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।