लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 13 अन्य घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:25 IST

Open in App

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), 12 फरवरी आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम जिले के अराकू के निकट अनंतगिरि में 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

विशाखापट्टनम रेंज के डीआईजी रंगाराव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सूचना मिली है कि चार लोगों की मौत हो गई है। राहत टीम बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

इस संबंध में एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान चलाया है और राज्य के दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यात्री तेलंगाना के निवासी थे, जो अराकू जा रहे थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अलग-अलग वक्तव्यों में घटना पर शोक प्रकट किया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र