लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जज बनेंगे चार न्यायिक अधिकारी, SC के कोलेजियम ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 17, 2020 21:37 IST

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 14 अगस्त की बैठक में चार न्यायिक अधिकारियों-संजय कुमार पचोरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद और सरोज यादव- को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पदोन्नति देकर न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति उदय यू ललित शामिल हैं। कॉलेजियम का यह निर्णय शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। करुणाकरण बाबू और डा कौसर एडप्पागत को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीाश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को इलाहाबाद,केरल और गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 14 अगस्त की बैठक में चार न्यायिक अधिकारियों-संजय कुमार पचोरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद और सरोज यादव- को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पदोन्नति देकर न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति उदय यू ललित शामिल हैं। कॉलेजियम का यह निर्णय शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

कॉलेजियम ने अधिवक्ता-मुरली पुरुषोत्तमन और जियाद रहमान तथा न्यायिक अधिकारी करुणाकरण बाबू और डा कौसर एडप्पागत को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीाश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

इसके अलावा, कॉलेजियम ने तीन अधिवक्ताओं-वैभव देवांग नानावटी, निर्जरकुमार सुशीलकुमार देसाई और निखिल श्रीधरन करियल- को गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त करने की भी सिफारिश की है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइलाहाबादहाई कोर्टशरद अरविंद बोबडे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?