लाइव न्यूज़ :

नोएडा में लूटपाट करने वाले चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 10:42 IST

Open in App

नोएडा, पांच अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की कई वरदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश के पैर में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली लगी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि लूटपाट करने वाले दिल्ली के कुख्यात दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य आज नोएडा में लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे।

उन्होंने बताया कि रेडिसन होटल के पास थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए भागने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश अमित उर्फ मोटा के पैर में लगी है। साथ ही बताया कि मौके से भागे तीन बदमाश उमेश, मोनू और अंकित राठौर का पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इन बदमाशों के पास से देशी तमंचे, कारतूस तथा लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि दुर्गेश गैंग एनसीआर में लूटपाट के लिए कुख्यात है। दुर्गेश के ऊपर 60 से ज्यादा लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए चारों बदमाश दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गोली लगने से घायल हुआ अमित दुर्गेश का दाहिना हाथ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?