लाइव न्यूज़ :

‘कैश कलेक्शन’ एजेंट से लूटपाट करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में निकली पिस्तौल दिखाकर एक ई-कॉमर्स कम्पनी के ‘कैश कलेक्शन’ एजेंट से 2.37 लाख रुपये लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी प्रदीप (21), सोनू (22) और नीरज (21) ने मंगलवार को लूट को अंजाम दिया था और इस संबंध में जानकारी संजीव (24) ने दी थी। उन्होंने नशा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया ।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित गणेश सहानी मथुरा रोड पर मोहन एस्टेट स्थित एक नकद संग्रह कम्पनी में काम करते हैं। वह मंगलवार को सैदुलअजायब में एक ‘ई-कॉमर्स’ कम्पनी से 2,37,774 रुपये लेने के बाद मोटरसाइकिल से महरौली जा रहे थे, तभी तीन लोगों ने एक नकली पिस्तौल दिखा उससे पैसे लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमने मामला दर्ज किया और जांच के दौरान हमें पता चला कि चांदी के रंग की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने लूट को अंजाम दिया है, जिसकी ‘नंबर प्लेट’ नकली थी। इसके बाद हमने पीड़ित तथा कम्पनी के कर्मचारियों से पूछताछ की और तभी हमें कम्पनी के किसी व्यक्ति के इसमें शामिल होने का संदेह हुआ।’’

डीसीपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी तथा खुफिया जानकारी की मदद से मंगलवार रात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2,21,000 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक नकली पिस्तौल बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी