लाइव न्यूज़ :

एटीएम से अवैध रूप से राशि निकालने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 23, 2021 00:11 IST

Open in App

बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने एटीएम से अवैध रूप से राशि निकालने के आरोप में चर लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फपुर जिला निवासी आदर्श कुमार एवं राहुल राज तथा दरभंगा जिला निवासी सन्नी कुमार एवं राजीव कुमार के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एटीएम कार्ड बदल कर (जालसाजी कर एटीएम कार्ड प्राप्त करना) अथवा क्लोनिंग कर दरभंगा के विभिन्न बैंकों के एटीएम से पिछले कुछ माह से रुपयों की निकासी कर रहे थे। बाबूराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने पिछले दो माह के भीतर करीब 40 एटीएम कार्ड बदलकर अथवा क्लोन कर रुपये निकाले हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से 25 एटीएम कार्ड, दो लाख पंद्रह हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन एवं एक कार पुलिस ने जब्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर