लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा के स्वागत में हवाई फायरिंग करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:29 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा का जिला मुख्यालय शहर यादगिर में स्वागत करने के लिए कथित तौर पर हवाई फायरिंग करने के आरोप में चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंत्री के समर्थकों ने पद संभालने के बाद शहर में खुबा की पहली यात्रा को यादगार बनाने के लिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' का आयोजन किया था। कार्यक्रम के लिए पूरे शहर में झंडे, बंदनवार, बैनर और पोस्टर लगाए गए। केंद्रीय मंत्री को माला, शॉल और 'मैसुरु पेटा' (मैसुरु पगड़ी) पहनाकर स्वागत किया गया। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाया गया है कि नारेबाजी, भाजपा के झंडे लहराने और पटाखे फोड़ने के बीच उनके चार समर्थकों ने अपनी देसी राइफलों से हवा में फायरिंग की। मौके पर पुलिस के जवान मौजूद थे। बाद में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हमने शरणप्पा, मोनप्पा, निंगप्पा और देवेंद्र को गिरफ्तार किया है।" बीदर निर्वाचन क्षेत्र के सांसद और हाल ही में केंद्रीय अक्षय ऊर्जा, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री बनाए गए खुबा ने बाद में अपने समर्थकों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने गोलियां नहीं चलाईं, बल्कि केवल पटाखे फोड़े। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। ज्ञानेंद्र ने कहा, "मैंने पुलिस से रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मैं इस मामले को देखूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप