लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप को मंडुए की रोटी या बिस्कुट खाते हुए नहीं देखूंगा, तब तक बूढ़ा नहीं होउंगा, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा-मैदान नहीं छोड़ेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 20:44 IST

हीन भावना से देखे जाने वाले मंडुए, काला भट और झंगोरे को कल दुनिया ‘हमारी पहचान के प्रतीक’ के रूप में सलाम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देतब तक के लिए मैंने बूढ़ा होने से इनकार कर दिया है।बिस्कुट नहीं खाएंगे, तब तक वह बूढ़े नहीं होंगे और मैदान नहीं छोड़ेंगे।

देहरादूनः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को मंडुआ (एक मोटा अनाज) की वकालत करते हुए अनूठे अंदाज में अपने राजनीतिक विरोधियों को संदेश दिया कि वह अभी बूढ़े नहीं होंगे। चमोली जिले के गैरसैंण में ‘लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेले’ में अपने संबोधन में रावत ने कहा, ‘‘मैंने यह तय कर लिया है कि जब तक मैं व्हाइट हाउस में (अमेरिका के राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप को मंडुए की रोटी या बिस्कुट खाते हुए नहीं देखूंगा, तब तक के लिए मैंने बूढ़ा होने से इनकार कर दिया है।’’

रावत ने मंगलवार को भी रुद्रप्रयाग जिले के जखोली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि जब तक ट्रंप मंडुए का बिस्कुट नहीं खाएंगे, तब तक वह बूढ़े नहीं होंगे और मैदान नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, रावत ने कहा कि वह ऐसा मजाक के रूप में कह रहे हैं लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अपने राजनीतिक विरोधियों को इस अंदाज में संदेश देना उनकी चिर परिचित शैली है।

पारंपरिक पहाड़ी खेती और उत्पादों का जिक्र करते हुए रावत ने कहा कि उन्होंने सालों पहले ही कहा था कि हीन भावना से देखे जाने वाले मंडुए, काला भट और झंगोरे को कल दुनिया ‘हमारी पहचान के प्रतीक’ के रूप में सलाम करेगी ।

टॅग्स :उत्तराखण्डडोनाल्ड ट्रंपहरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos