लाइव न्यूज़ :

जमानियां विधानसभा से यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र, जनता का जताया आभार

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2022 15:07 IST

UP Elections 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। बीजेपी की सुनीता सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अतुल कुमार ने यहां से चुनाव लड़ा था। अतुल कुमार दूसरे नंबर पर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देओमप्रकाश सिंह 1985 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री निर्वाचित हुएजमानियां विधानसभा सीट पर 1989 से ओमप्रकाश सिंह दो विधानसभा चुनावों को छोड़कर लगातार जीतते आए हैं2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।

जमानियांः उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा नेता ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों से वादा किया कि वह पूर्व की तरह हमेशा लोगों के सुख-दुख के साथ खड़े रहेंगे।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नामांकन की तस्वीरें साझा करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने लिखा-  379, विधानसभा जमानियां की सम्मानित जनता के आशीर्वाद के साथ जमानियां विधानसभा से नामांकन किया। आप सभी ने मुझे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा। विश्वास दिलाता हूँ की पूर्व की भाँति हमेशा आपके सुख-दुख में मैं खड़ा रहूंगा और जमानियां के विकास के हेतू निरंतरता पूर्वक कार्य करूंगा।

बहुचर्चित जमानियां विधानसभा सीट पर 1989 से ओमप्रकाश सिंह दो विधानसभा चुनावों को छोड़कर लगातार जीतते आए हैं। 2007 और 2017 के विधानसभा चुनाव में सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। ओमप्रकाश की हार में तब बिहार के मंत्री रहे दद्दन पहलवान के बेटे करतार सिंह ने बड़ी भूमिका अदा की थी।  

2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। बीजेपी की सुनीता सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अतुल राय ने यहां से चुनाव लड़ा था। अतुल राय दूसरे नंबर पर रहे थे। फिलहाल वह घोसी से सांसद हैं और यौन उत्पीड़न के एक मामले में जेल में बंद हैं। 

पिछले विधानसभा में बीजेपी की सुनीता सिंह को 35 फीसदी यानी 76823 वोट मिले थे। वहीं बसपा के अतुल राय को 31.37 फीसदी (67559) लोगों ने वोट किया था। तीसरे नंबर पर रहे ओमप्रकाश सिंह को 23.02 फीसदी (49557) वोट हालिस किया था। वहीं निर्दल उम्मीदवार के तौर पर बिहार सरकार में मंत्री रहे दद्दन यादव के बेटे करतार सिंह यादव ने 12 हजार 206 मत हासिल किए। इस बार इस सीट पर सीधी लड़ाई बीजेपी की सुनीता सिंह और ओमप्रकाश सिंह के बीच है। 

ओमप्रकाश सिंह 1985 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री निर्वाचित हुए। सन् 1989 से ओमप्रकाश सिंह की मुख्यधारा की राजनीति में एंट्री हुई। वह 1989 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2002 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी। ओमप्रकाश सिंह को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2007 में तत्कालिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी। ओमप्रकाश सिंह 2012 के चुनाव में एमएलए निर्वाचित हुए और अखिलेश सरकार में पर्यटन मंत्री रहे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवगाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?