लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर उठाया सवाल, कहा-वर्तमान में युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2025 17:13 IST

आरके सिंह ने कहा कि इस नीति से न सिर्फ युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ा है, बल्कि पुलिस और प्रशासन भी इसके चलते गलत दिशा में जा रहे हैं। ऐसे में बिहार से शराबबंदी कानून हटा देना चाहिए क्योंकि आज के युवा वर्ग ड्रग्स, हेरोइन आदि जैसे मादक पदार्थों के नशे में डूबते जा रहे हैं। 

Open in App

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के द्वारा शराबबंदी कानून को हटा देने का वकालत किए जाने पर बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। दरअसल, उन्होंने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए शराबबंदी को नाकाम करार दिया। साथ ही इसे हटाने की भी मांग की है। आरके सिंह ने कहा कि इस नीति से न सिर्फ युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ा है, बल्कि पुलिस और प्रशासन भी इसके चलते गलत दिशा में जा रहे हैं। ऐसे में बिहार से शराबबंदी कानून हटा देना चाहिए क्योंकि आज के युवा वर्ग ड्रग्स, हेरोइन आदि जैसे मादक पदार्थों के नशे में डूबते जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लगभग सभी थानों के थानेदार शराब धंधेबाजों को पकड़ने में पूरे दिन व्यस्त रहते हैं। इसे हटाना ही बेहतर है। आरके सिंह ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष समेत पुलिस ही शराब बेचवा रही है। वर्तमान में युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं और शराब के कारोबार में भी शामिल हो रहे हैं। इसलिए, शराबबंदी को समाप्त करने के लिए मैं भी सहमत हूं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लागू करने का तरीका गलत है। सरकार के पास इस नीति को सही तरीके से संभालने का प्रबंधन नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अगर सही मैनेजमेंट होता तो शराबबंदी कामयाब हो सकती थी, लेकिन अभी यह सिर्फ कागजों पर चल रही है। लोगों की समस्या सुनने के क्रम में सभा मंच से ही आरके सिंह ने मोबाइल पर एक अभियंता को हड़काया। उन्होंने अभियंता को कहा कि सुनने में आ रहा है कि आप कुछ विधायकों के कहने पर टेंडर मैनेज कर रहे हैं। 

उन्होंने अभियंता को धमकी दी कि यदि उन्होंने ऐसा किया तो वह उन्हें जेल भेज देंगे। आरा के वर्तमान सांसद की कार्यशैली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से अलग हो उन्हें जिताने में शामिल जनप्रतिनिधियों को पानी में डूब मरना चाहिए। बता दें कि आरके सिंह रविवार को आरा के बड़हरा प्रखंड में एक किसान संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट