लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बेटे के साथ आज भाजपा में होंगे शामिल

By आकाश चौरसिया | Updated: February 27, 2024 11:35 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। खबरों की मानें तो नारण अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में आज शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफानारण अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में आज शामिल होंगेऐसा माना जा रहा है कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है

अहमदाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। खबरों की मानें तो नारण अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में आज शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि एक तरफ कांग्रेस देश भर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रही है, दूसरी तरफ यूपीए के सहयोगी और कई बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। हाल में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने बिना देरी के उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया। इसके साथ ही वो निर्विरोध चुनाव भी जीत गए थे। 

पूर्व सांसद नाराण राठवानाराण राठवा गुजरात से ताल्लुक रखते हैं और वो आदिवासी समुदाय से आते हैं। बताते चले कि नाराण राठवा  छोटा उदेपुर से 5 बार के लोकसभा सांसद भी रहे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी और वो करीब पांच बार लोकसभा के सांसद भी रहे हैं। नाराण राठवा साल 1989 में कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 1991, 1996, 1998 और 2004 में लगातार चुनाव जीता। नाराण राठवा साल 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें साल 2009 में भाजपा के रामसिंह राठवा से शिकस्त मिली थी। साल 2018 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। हाल ही में उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हुआ है।

अभी ये बड़ी नेता भी कांग्रेस से चल रही हैं नाराजअभी इंडिया गठबंधन की शीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत गुजरात में कांग्रेस और आप में भी समझौता हो गया है। लेकिन, कांग्रेस के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव अहमद पटेल की बेटी नाराज चल रही हैं, क्योंकि वो या अपने भाई के लिए भरूच से सीट मांग रही हैं। शीट शेयरिंग के तहत भरूच सीट आम आदमी पार्टी के खाते में चल रही है।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादकांग्रेसBJPभारत जोड़ो न्याय यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला