लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी रामसुब्रमण्यम बने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए प्रमुख

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2024 21:38 IST

एनएचआरसी ने कहा, "भारत के माननीय राष्ट्रपति न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम (सेवानिवृत्त) को अध्यक्ष और श्री प्रियांक कानूनगो और डॉ. न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत का सदस्य नियुक्त करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस वी रामसुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गयाउनसे पहले न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 जून को पूरा हो गया थाराष्ट्रपति चयन समिति की सिफारिश पर एनएचआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति करते हैं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी रामसुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनसे पहले न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 जून को पूरा हो गया था। तब से एनएचआरसी अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था।

अधिकार पैनल के आठवें अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा को जून 2021 में इसके शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया था। अरुण कुमार मिश्रा, जो सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश थे, 2019 में मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम में संशोधन के बाद से NHRC प्रमुख पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर-CJI थे। 

उन्होंने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तू का स्थान लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय समिति ने 18 दिसंबर को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें NHRC के अगले अध्यक्ष का चयन किया गया था।

राष्ट्रपति चयन समिति की सिफारिश पर एनएचआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति करते हैं। आमतौर पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश या शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को एनएचआरसी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनएचआरसी ने कहा, "भारत के माननीय राष्ट्रपति न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम (सेवानिवृत्त) को अध्यक्ष और श्री प्रियांक कानूनगो और डॉ. न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत का सदस्य नियुक्त करते हैं।"

गौरतलब है कि प्रियांक कानूनगो इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार को कहा, "और अब एनएचआरसी के सदस्य के तौर पर मैं मुझसे अपेक्षित जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा।"

टॅग्स :NHRCsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप