लाइव न्यूज़ :

लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

By स्वाति सिंह | Updated: August 13, 2018 10:01 IST

सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया।

Open in App

कोलकता, 13 अगस्त: लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने सोमवार को अपनी आखिरी सांस ली। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब बताई जा रही थी। इसके बाद उन्हें कोलकता के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।

इनके निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया 'सोमनाथ चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। देश और बंगाल के लिए एक बड़ी हानि है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवादनाएं हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा 'सोमनाथ चटर्जी ने हमारे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत किया। इसके साथ ही वह गरीबों और असहाय के लिए बुलंद आवाज थे। पीएम ने आगे लिखा 'सोमनाथ चटर्जी के निधन से दुख हुआ। मैं उनके निधन से दुखी हूं, मेरी संवेदनाएं सोमनाथ चटर्जी के परिवार और समर्थकों के साथ हैं।'

राहुल गांधी ने लिखा वह 10 बार लोकसभा सांसद के तौर पर चुने गए थे। मैं उनके निधन से दुखी हूं। एक संस्थान थे और पार्टी से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान है। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा 'यह खबर सुनकर काफी दुखी हूं। सोमनाथ चटर्जी जी लोकसभा के सबसे महानतम स्पीकर की श्रेणी आते थे जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने लिखा 'लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करता हूँ एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।'

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने लिखा 'लोकसभा के पूर्व स्पीकर और सम्मानित राजनेता श्री सोमनाथ चटर्जी जी के निधन का दु:खद समाचार भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति दें। ॐ शान्ति 🙏'

बता दें कि 12 अगस्त को सोमनाथ चटर्जी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हालत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि गुर्दे संबंधी समस्या से जूझ रहे चटर्जी को पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उनकी डायलिसिस की जा रही थी। ऐसे मामलों में कई बार हृदय काम करना बंद कर देता है। चटर्जी को 12  को सुबह दिल का हल्का दौरा पड़ा था लेकिन उसने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। वह आईसीसीयू में हैं और उपचार का उन पर असर हो रहा है।” 

पिछले महीने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।अधिकारी ने कहा, “पिछले 40 दिनों से चटर्जी का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन  हालत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।” 

टॅग्स :सोमनाथ चटर्जीराहुल गांधीअरविन्द केजरीवालराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ