लाइव न्यूज़ :

राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बताया जर्सी गाय

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2025 19:44 IST

नवादा जिले के नारदीगंज की सभा में उन्होंने तेजस्वी की पत्नी को “जर्सी गाय” कहकर संबोधित किया। राजबल्लभ यादव के इस बयान से राजनीति गर्म हो गई है। इसको को लेकर राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के खिलाफ भारी विरोध शुरू हो गया है।

Open in App

पटना: राजद के बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। दरअसल, नवादा जिले के नारदीगंज की सभा में उन्होंने तेजस्वी की पत्नी को “जर्सी गाय” कहकर संबोधित किया। राजबल्लभ यादव के इस बयान से राजनीति गर्म हो गई है। इसको को लेकर राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के खिलाफ भारी विरोध शुरू हो गया है।

बता दें कि राजबल्लभ यादव अब राजद से अलग हो चुके हैं, उन्होंने तेजस्वी की पत्नी राजश्री को लेकर जर्सी गाय वाली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी यादव लड़की से नहीं की। अगर करते तो यादव समाज की एक बेटी का भला होता। हरियाणा-पंजाब से किसी को लाए हैं, जैसे कोई जर्सी गाय है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी ने यादव समाज की लड़की से शादी न कर “जर्सी गाय” लाई है। 

अब इसको लेकर नवादा में राजद के कार्यकर्ताओं ने राजद विधायक विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सद्भावना चौक पर राजबल्लभ यादव का पुतला दहन किया। राजद जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि राजवल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

रेनू सिंह ने यह भी कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है और इस समय ऐसी टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। राजद नेताओं का आरोप है कि राजबल्लभ यादव भाजपा-एनडीए के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी और अब तेजस्वी यादव की पत्नी को जर्सी गाय कहकर अपमानित किया गया है। राजद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जो भी महिलाओं का अपमान करेगा, उसका इसी तरह विरोध किया जाएगा। 

नेताओं ने कहा कि ये बयान नारी समाज और सभी वर्गों का अपमान है। राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक कौशल यादव ने राजबल्लभ यादव पर जमकर हमला बोला और उन्हें फिर से जेल भेजने की मांग की है। इस तरह की टिप्पणी से समाज का हर वर्ग आहत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही सोच है, जिसके कारण राजबल्लभ जेल भी गए थे। कौशल यादव ने कहा कि वह एक जिम्मेदार महिला हैं, जिन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से कोई बयान तक नहीं दिया। उनके लिए इस तरह की भाषा असहनीय है।

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप