लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर हमला, नोटबंदी से देश की हुई तबाही, वक्त के साथ गहरे होते जाएंगे जख्म

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 13:16 IST

8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

Open in App

नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिहं ने कहा है कि नोटबंदी का जितना समय हो रहा है लोगों के घाव बढ़ते जा रहे हैं। नोटबंदी से देश का हर एक आदमी चाहे वह किसी वर्ग का है वो आहत हुआ है। 

मनमोहन सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि नोटबंदी का प्रभाव भारत के हर एक व्यक्ति पर पड़ा, चाहे वो किसी बुढ़ा, जवान या किसी उम्र का हो, किसी धर्म, किसी जाति, किसी व्यवसाय या संप्रदाय के हो। यह सच है कि समय के साथ तो सबके घाव भर जाते हैं। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नोटबंदी के मामले में समय के साथ-साथ लोगों के घाव और बढ़ता जा रहे हैं।

इधर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कहा, नोटबंदी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार की तरफ से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम था। सरकार ने पहले भारत से बाहर कालेधन पर शिकंजा कसा। 

अरुण जेटली ने नोटबंदी का बचाव करते हुए कहा,  कैश को बैंकों के जरिए अर्थव्यवस्था में लाना था मकसद, न कि उसे जब्त करना था। 

कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान 

बता दें कि 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

कांग्रेस पार्टी की मांग है कि अर्थव्यस्था की कमर तोड़ने वाले फैसले के लिए पीएम मोदी को जल्द माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री 2 साल पहले 8 नवंबर को खड़े हुए और राष्ट्र को संबोधित करते हुए 16.99 लाख करोड़ रुपये की नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया। ये उनका गलत फैसला था देश की जनता से उनको जल्द से जल्द से माफी मांगना चाहिए। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

भारतManmohan Singh: श्रद्धांजलि के अवसर पर दु:खद राजनीति?, सार्वजनिक जीवन का स्याह पक्ष सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर