लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित फिल्म पर बोले पूर्व PM देवगौड़ा, कहा- मैं भी ‘‘एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’’ हूं

By भाषा | Updated: December 30, 2018 03:27 IST

फिल्म संजय बारु की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है। बारु 2004 से 2008 तक सिंह के मीडिया सलाहकार थे।

Open in App

फिल्म ‘एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वह भी ‘‘एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’’ हैं ।

यह फिल्म प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है । सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री थे । कांग्रेस का आरोप है कि यह उसकी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का दुष्प्रचार है।

फिल्म संजय बारु की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है। बारु 2004 से 2008 तक सिंह के मीडिया सलाहकार थे।

फिल्म का ट्रेलर बृहस्पतिवार को मुंबई में रिलीज किया गया।

विवाद को लेकर पूछे गये सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए 85 वर्षीय जदएस प्रमुख ने कहा, ‘‘असल में मैं नहीं जानता कि इसकी अनुमति क्यों दी गयी... मुझे लगता है कि यह दो या तीन महीने पहले शुरू हुआ।’’ 

देवगौड़ा ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता किसने इसकी इजाजत दी और क्यों? सच कहूं तो मैं इस तथाकथित ‘एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ के बारे में नहीं जानता। बल्कि मुझे लगता है कि मैं भी एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर हूं।’’ 

1996 के आम चुनाव में सरकार बनाने के लिये किसी पार्टी के पास पर्याप्त सीटें नहीं थीं। गैर-कांग्रेसी और गैर भाजपाई क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाने का फैसला किया और देवगौड़ा को सरकार का मुखिया चुना।

क्षेत्रीय पार्टियों एवं कांग्रेस के समर्थन से देवगौड़ा एक जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे। लेकिन बाद में कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया, जिससे देवगौड़ा को पद छोड़ना पड़ा । 

विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनी फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने संजय बारु का किरदार निभाया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए