लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पूर्व कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2022 12:31 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को पार्टी का दामन थामा। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा पहले से आप विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा AAP में शामिल हो गए हैं।पहाड़गंज में अरविंद केजरीवाल की एक जनसभा के दौरान महाबल मिश्रा ने थामा 'आप' का हाथ।महाबल मिश्रा दिल्ली के द्वारका से 'आप' विधायक विनय मिश्रा के पिता हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा रविवार को आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में एक जनसभा के दौरान महाबल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस दौरान मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल पहाड़गंज में जनसभा करने पंहुचे थे।

'आप' में शामिल होने के बाद महाबल मिश्रा की ओर से एक ट्वीट को रिट्वीट किया गया जिसमें लिखा था,'अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ और प्रभावशाली राजनीति से प्रेरित होकर पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पार्टी को एमसीडी चुनाव-2022 में मजबूती मिलेगी। 'आप' को अब सभी पूर्वांचल बहुल वार्डों में बड़ा फायदा मिलने वाला है।'

महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा पहले से 'आप' के विधायक है। द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा भी अपने पिता के 'आप' में शामिल होने के दौरान मौजूद रहे।

पहाड़गंज में केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा, 'यह लोग बसंत रोड पर एक नया कूड़े का पहाड़ बनाने जा रहे हैं। उस कूड़े के पहाड़ से यहाँ बदबू होगी, मच्छर होंगे और उसकी हवा से कैंसर फैलेगा। मैं गारंटी लेता हूं कि कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दूंगा।'

केजरीवाल ने साथ ही कहा, ये फ्री बिजली को मुफ्त की रेवड़ी कहते हैं। फ्री बिजली मिलना आपका हक है। फिर क्यों BJP आपको भिखारी कहती है? BJP आपकी फ्री की बिजली बंद करने की साज़िश कर रही है।लेकिन जब तक आपका बेटा केजरीवाल जिंदा है, आपको फ्री बिजली मिलती रहेगी।'

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावमहाबल मिश्राकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे