महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सीने में दर्द की शिकायत के बाद ICU में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2022 05:38 PM2022-05-27T17:38:32+5:302022-05-27T17:40:24+5:30

वे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। देशमुख को सीने में दर्द के अलावा कंधे में दर्द और हाई बीपी की भी शिकायत थी।

Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh admitted to ICU of KEM Hospital in Mumbai after he complained of chest pain | महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सीने में दर्द की शिकायत के बाद ICU में भर्ती

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सीने में दर्द की शिकायत के बाद ICU में भर्ती

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीने में दर्द की शिकायत के बाद ICU में भर्ती कराया गया है। वे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। देशमुख को सीने में दर्द के अलावा कंधे में दर्द और हाई बीपी की भी शिकायत थी। आपको बता दें कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सलाखों के पीछे हैं।  

 देशमुख को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 

पिछले साल मार्च में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख कई गलत कामों में शामिल थे, जिसमें सचिन वाजे को मुंबई में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के लिए कहा गया था।

Web Title: Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh admitted to ICU of KEM Hospital in Mumbai after he complained of chest pain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे