महाराष्ट्र के पूर्व DGP अरविंद इनामदार का निधन, जलगांव सेक्स स्कैंडल मामले की जांच कर आए थे चर्चाओं में

By पल्लवी कुमारी | Published: November 8, 2019 09:46 AM2019-11-08T09:46:37+5:302019-11-08T09:46:37+5:30

 79 वर्षीय महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद इनामदार की छवि एक ईमानदार अधिकारी के तौर पर थी। अरविंद इनामदार एक लेखक के रूप में मशहूर थे।

Former Maharashtra Director General of Police (DGP) Arvind Inamdar passed away | महाराष्ट्र के पूर्व DGP अरविंद इनामदार का निधन, जलगांव सेक्स स्कैंडल मामले की जांच कर आए थे चर्चाओं में

महाराष्ट्र के पूर्व DGP अरविंद इनामदार का निधन, जलगांव सेक्स स्कैंडल मामले की जांच कर आए थे चर्चाओं में

Highlightsजलगांव सेक्स स्कैंडल का मामला जुलाई 1994 में सामने आया था।अरविंद इनामदार को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' पुलिस को ट्रेनिंग देने के लिए भी जाना जाता था।

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अरविंद इनामदार का शुक्रवार (8 नवंबर)  सुबह निधन हो गया। अरविंद इनामदार का निधन प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ।  79 वर्षीय अरविंद इनामदार की छवि एक ईमानदार अधिकारी के तौर पर थी। इनको अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित घर पर 11 बजे रखा जाएगा। अरविंद इनामदार एक लेखक के रूप में मशहूर थे। अरविंद इनामदार ने  अक्टूबर 1997 से जनवरी 2000 तक डीजीपी रहे हैं। 

अरविंद इनामदार के निधन की खबर न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उनकी मौत किस बीमारी से हुई है। 

अरविंद इनामदार बहुचर्चित जलगांव सेक्स स्कैंडल और मानव तस्करी मामले की जांच के बाद चर्चाओं में आए थे। जलगांव सेक्स स्कैंडल का मामला जुलाई 1994 में सामने आया था। जलगांव सेक्स स्कैंडल जांच में अरविंद इनामदार के साथ आईपीएस अधिकारी दीपक जोग और मीरान बोरवंकर भी शामिल थे। ट

अरविंद इनामदार को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' पुलिस को ट्रेनिंग देने के लिए भी जाना जाता था। कहा जाता है कि मुंबई से माफियाओं का सफाया करने में इनका बहुत बड़ा हाथ था। 

Web Title: Former Maharashtra Director General of Police (DGP) Arvind Inamdar passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई