लाइव न्यूज़ :

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने 1996 के मामले में बरी किए जाने के लिए अदालत का रुख किया

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:33 IST

गुजरात में जामनगर सत्र न्यायालय ने भट्ट को साल 1990 के एक ‘हिरासत में मौत’ मामले में दोषी पाया है. उस समय संजीव भट्ट जामनगर में सहायक पुलिस अधीक्षक थे

Open in App
ठळक मुद्देजांच में पाया गया कि बनासकांठा पुलिस ने राजपुरोहित को कथित तौर पर गलत फंसाया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर गुजरात सीआईडी ने मामले की जांच की थी।

गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने राजस्थान के एक वकील को कथित तौर पर फंसाने के 1996 के ड्रग प्लांटिंग मामले में खुद को बरी किए जाने संबंधी याचिका गुजरात उच्च न्यायालय में दाखिल की है।

भट्ट के वकील सुरीन शाह ने बताया कि पालनपुर की अदालत ने 23 साल पुराने इस मामले में उन्हें बरी किए जाने की याचिका 23 अगस्त को खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके मुवक्किल ने सोमवार को उच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की।

भट्ट एक अन्य मामने में फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उनकी इस याचिका पर इस सप्ताह के अंत में सुनवाई हो सकती है। भट्ट को इस मामले में पिछले साल पांच सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। भट्ट जब बनासकांठा में पुलिस अधीक्षक थे, उन पर 1996 में राजस्थान के एक वकील को झूठे मामले में फंसाने का आरोप है। उच्च न्यायालय के आदेश पर गुजरात सीआईडी ने मामले की जांच की थी।

इसके बाद भट्ट की गिरफ्तारी हुई थी। सीआईडी ने अपनी जांच में कहा था कि बनासकांठा पुलिस ने वकील सुमेर सिंह राजपुरोहित को एक किलोग्राम अफीम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, जांच में पाया गया कि बनासकांठा पुलिस ने राजपुरोहित को कथित तौर पर गलत फंसाया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?