लाइव न्यूज़ :

IIT के 50 पूर्व छात्रों ने नौकरियां छोड़कर बनाई 'बाप' पार्टी, ये है मकसद

By भाषा | Updated: April 23, 2018 11:34 IST

चुनाव आयोग की मंजूरी का इंतजार कर रहे इस समूह ने अपने राजनीतिक संगठन का नाम ‘बहुजन आजाद पार्टी ’ (बीएपी) रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव से करेंगे आगाज।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैलः प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने अनुसूचित जातियों ( एससी ), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्गों ओबीसी) के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अपनी नौकरियां छोड़कर एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। चुनाव आयोग की मंजूरी का इंतजार कर रहे इस समूह ने अपने राजनीतिक संगठन का नाम ‘बहुजन आजाद पार्टी ’ (बीएपी) रखा है। 

इस समूह के नेतृत्वकर्ता और वर्ष 2015 में आईआईटी - दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके नवीन कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया , ‘‘हम 50 लोगों का एक समूह हैं। सभी अलग - अलग आईआईटी से हैं , जिन्होंने पार्टी के लिए काम करने की खातिर अपनी पूर्णकालिक नौकरियां छोड़ी हैं। हमने मंजूरी के लिए चुनाव आयोग में अर्जी डाली है और इस बीच जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। ’’ 

बहरहाल, पार्टी के सदस्य आनन - फानन में चुनावी मैदान में नहीं कूदना चाहते। उन्होंने कहा कि उनका मकसद 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं है। कुमार ने कहा , ‘‘ हम जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहते और हम बड़ी महत्वाकांक्षा वाला छोटा संगठन बनकर रह जाना नहीं चाहते। हम 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से शुरुआत करेंगे और फिर अगले लोकसभा चुनाव का लक्ष्य तय करेंगे। ’’ 

इस संगठन में मुख्यत : एससी , एसटी और ओबीसी तबके के सदस्य हैं जिनका मानना है कि पिछड़े वर्गों को शिक्षा एवं रोजगार के मामले में उनका वाजिब हक नहीं मिला है। पार्टी ने भीमराव आंबेडकर , सुभाष चंद्र बोस और एपीजे अब्दुल कलाम सहित कई अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाकर सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है। 

कुमार ने कहा , ‘‘एक बार पंजीकरण करा लेने के बाद हम पार्टी की छोटी इकाइयां बनाएंगे जो हमारे लक्षित समूहों के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू करेगी। हम खुद को किसी राजनीतिक पार्टी या विचारधारा की प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश नहीं करना चाहते। ’’

टॅग्स :भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानराजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

विश्वरोबोट मंत्री : नेताओं पर विस्थापन का संकट !

पूजा पाठथाईलैंड की राजनीति में उथल-पुथल: महाराज प्रसून कुलश्रेष्ठ की ज्योतिषीय भविष्यवाणी हुई सच?

भारतधर्म-समाज की बढ़ती राजनीतिक ठेकेदारी

भारतहेमधर शर्मा का ब्लॉग: विपरीत मौसम और कठोर परिश्रम के बाद ही आता है वसंत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए