लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का निधन

By भाषा | Updated: October 30, 2021 11:05 IST

Open in App

शिमला, 30 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का शुक्रवार की रात नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाली ने नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। बाली के निधन की खबर उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने शनिवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बाली के निधन पर दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि बाली की पार्थिव देह को हिमाचल लाया जाएगा जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।

बाली का जन्म 27 जुलाई 1954 को कांगड़ा में हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था।

वह नगरोटा बगवां से 1998, 2003, 2007 और 2012 में लगातार चार बार विधायक चुने गए। वह प्रदेश के खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रह चुके थे।

बाली हिमाचल नागरिक सुधार सभा के अध्यक्ष भी रहे। वह 1995 से 1998 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष और 1993 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के संयुक्त सचिव रहे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बाली की पार्थिव देह शनिवार शाम तक धर्मशाला लायी जाएगी और अंत्येष्टि रविवार को चामुंडा धाम में की जाएगी।

बाली के बेटे एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव आर एस बाली ने कहा, ‘‘बहुत ही दुखी मन से मुझे आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता और आपके प्रिय श्री जी एस बाली जी नहीं रहे। बीती रात दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर