लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने आधार दुरुपयोग को लेकर पुलिस में शिकायत की

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जून बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के समधी एवं हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव ने बिहार में किसी के द्वारा यूरिया उर्वरक की खरीद के लिए उनके आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रेवाड़ी में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें खरीद के संबंध में उनके मोबाइल फोन पर संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

राज्य के पूर्व मंत्री यादव ने रेवाड़ी में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें हाल ही में उनके मोबाइल फोन पर बिहार के सहरसा के एक डीलर से नीम कोटेड यूरिया खरीदने का तीन संदेश प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्राप्त संदेश 2,394 रुपये की खरीद के लिए था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर संदेश मिला, जिसमें कहा गया है कि यूरिया की खरीद पर किसान के लिए सब्सिडी भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि पहला संदेश मिलने के बाद उन्होंने रेवाड़ी के उपायुक्त और एक कृषि अधिकारी को इसकी सूचना दी थी।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें बताया गया कि हो सकता है कि बिहार में कोई उनके आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग कर रहा हो।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सोचकर कि यह किसी घोटाले का हिस्सा हो सकता है और कोई बिहार में वास्तविक लाभार्थी किसानों को धोखा दे रहा है, मैंने बृहस्पतिवार को यहां साइबर अपराध पुलिस में पुलिस शिकायत दर्ज करायी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हरियाणा से पूर्व मंत्री और छह बार का पूर्व विधायक हूं, अगर मेरे आधार कार्ड का इस तरह दुरुपयोग किया जाता है, तो आम आदमी का क्या होगा? मैं केंद्र और नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) से इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह करता हूं, क्योंकि यह किसी तरह का उर्वरक घोटाला हो सकता है, जिसकी जांच की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर