लाइव न्यूज़ :

Former Haryana CM Om Prakash Chautala: 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस?, हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2024 12:54 IST

Former Haryana CM Om Prakash Chautala: अनुभवी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देFormer Haryana CM Om Prakash Chautala: ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। Former Haryana CM Om Prakash Chautala: हरियाणा में कई बार मुख्यमंत्री पद पर विराजमान रहे।Former Haryana CM Om Prakash Chautala: लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

गुरुग्रामः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता (INLD leader and former Haryana CM) ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था और 20 दिसंबर 2024 को मृत्यु हो गई। 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 1989 में मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार 1990 में बने। 22 मार्च 1991 को तीसरी बार सीएम बने। 24 जुलाई 1999 को अंतिम बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। फिर 2000 में सीएम बने। पिता चौधरी देवीलाल भी दो बार सीएम रहे।

ओमप्रकाश चौटाला के दो पुत्र अजय और अभय चौटाला और एक पुत्री सुनीता है। दो पुत्र कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। हरियाणा कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। ओमप्रकाश चौटाला के पोता दुष्यंत चौटाला पिछली बीजेपी सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। इस बार (2024) ओमप्रकाश चौटाला परिवार को हार का सामना करना पड़ा था।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव रखने वाले चौटाला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति चौटाला ने कई अवसरों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। आईएनएलडी नेतृत्व और राज्य की राजनीतिक दिशा को आकार देने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।

उनकी मृत्यु हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में एक युग के अंत का प्रतीक है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हरियाणा के विकास में चौटाला के योगदान को याद करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। उनका परिवार और समर्थक शोक में हैं क्योंकि वे उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।

टॅग्स :Om Prakash ChautalaHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?