लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का निधन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:19 IST

Open in App

सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक बयान में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। एजेंसी के प्रवक्ता आर सी जोशी ने एक बयान में कहा, "केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सभी रैंक के अधिकारी और कर्मी सीबीआई के पूर्व निदेशक श्री यू एस मिश्रा के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करें।" मिश्रा ने 6 दिसंबर, 2003 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दौरान 21वें प्रमुख के रूप में एजेंसी की कमान संभाली थी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में 6 दिसंबर, 2005 को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा किया। ओडिशा काडर के 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी मिश्रा ने राज्य पुलिस के साथ-साथ भारत सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। जोशी ने कहा, "उन्होंने सीबीआई में एसपी, डीआईजी और विशेष निदेशक सहित विभिन्न पदों पर काम किया और संस्था के प्रमुख बने।" उन्होंने कहा कि वह सच्चे पेशेवर विलक्षण व्यक्ति के साथ एक उच्च पदस्थ अधिकारी थे। मिश्रा को इंटरपोल का उपाध्यक्ष भी चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"