पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

By भाषा | Published: April 16, 2021 09:46 AM2021-04-16T09:46:36+5:302021-04-16T09:46:36+5:30

Former CBI Director Ranjit Sinha passed away | पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया और माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वह 68 वर्ष के थे।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था।

बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former CBI Director Ranjit Sinha passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे