लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के डीडीसी चुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी 11 मतों से हारे

By भाषा | Updated: December 23, 2020 09:33 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में जम्मू की सुचेतगढ़ सीट से 11 मतों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को मतगणना के दौरान फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों का गुपकर गठबंधन 280 में से 112 सीटों पर या तो जीत दर्ज कर चुका है या आगे चल रहा है। भाजपा 74 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे पहली बार कश्मीर घाटी में तीन सीटों पर जीत मिली है।

जम्मू में भाजपा को 11 सीटों पर जीत मिली। निर्दलीय उम्मीदवारों को दो सीट पर जबकि एक सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को जीत हासिल हुई।

राज्य के निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू जिले की सुचेतगढ़ सीट पर श्याम लाल चौधरी को 12,958 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार तरनजीत सिंह 12,969 मतों के साथ विजयी रहे।

चौधरी पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर