लाइव न्यूज़ :

बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता की हालत स्थिर: चिकित्सक

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 17 जनवरी टेलीविजन रेटिंग एजेंसी बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता की सेहत स्थिर है लेकिन वह अभी यहां जेजे अस्पताल के आईसीयू में हैं। दासगुप्ता को टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में कथित हेरफेर के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

जेल के एक अधिकारी ने बताया था कि मधुमेह से पीड़ित दासगुप्ता (55) को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने पर शनिवार तड़के नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय जेल से मध्य मुंबई स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया था। अधिकारी ने बताया था कि उन्हें आक्सीजन पर रखा गया था।

जेजे अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय सुरसे ने रविवार को कहा, ‘‘दासगुप्ता को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी उसी विभाग में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।’’

दासगुप्ता को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गत वर्ष 24 दिसम्बर को टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) में कथित हेरफेर मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में दासगुप्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और कहा था कि पुलिस के पक्ष के अनुसार, वह टीआरपी में हेराफेरी के घोटाले में अहम भूमिका निभाते दिखे हुए हैं।

मुंबई पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने समाचार चैनल के दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए दासगुप्ता को कथित रूप से ‘‘लाखों रुपये’’ की रिश्वत दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू