लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री ने महामारी के दौरान भारतीयों का ख्याल रखने के लिए कतर को शुक्रिया कहा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान खाड़ी देश में प्रवासी भारतीय समुदाय का खास ख्याल रखने के लिए बृहस्पतिवार को कतर के उपप्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी का शुक्रिया अदा किया।

जयशंकर ने टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान थानी का शुक्रिया अदा किया। थानी कतर के विदेश मंत्री भी हैं ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘कतर के उपप्रधानमंत्री के साथ बातचीत हुई । प्रधानमंत्री और कतर के अमीर के बीच आठ दिसंबर को हुई बातचीत के बाद संबंधों को आगे ले जाने पर चर्चा हुई। कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय समुदाय की अच्छी देखभाल के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उनके साथ जल्द मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निवेश और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में मजबूत सहयोग के संबंध में चर्चा की और इस दिशा में हाल में हुए सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की। कतर इन्वेस्टमेन्ट अथॉरिटी के निवेश को और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष कार्यबल गठित करने का भी निर्णय लिया गया था।

कतर में करीब 7,56,000 भारतीय रहते हैं और देश में यह सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू