लाइव न्यूज़ :

लग्जरी कार से लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:03 IST

Open in App

नोएडा,23 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले स्थित जेवर थाने की पुलिस ने लग्जरी कार में कथित तौर पर लाखों रुपये की विदेशी शराब लेकर जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘ बीती रात पुलिस यमुना एक्सप्रेस वे पर जांच कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक फॉर्च्यूनर कार में चार लोग हरियाणा मार्का विदेशी शराब लेकर जा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ देर बाद एक फॉर्च्यूनर कार में सवार चार लोग आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देख कार में सवार लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

सिंह ने बताया कि कार में सवार सत्यम अग्रवाल, माधव गोयल, प्रशांत कुमार तथा अनिरुद्ध अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब कार की तलाशी ली, गई तो उसमें सात पेटी शराब मिली।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह