लाइव न्यूज़ :

विदेशी कोरोना वैक्सीन को भारत में मिलेगी जल्द मंजूरी

By एसके गुप्ता | Updated: April 13, 2021 18:27 IST

केंद्र सरकार ने कहा कि रेमडेसिविर केवल अस्पताल में भर्ती ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों के लिए है, घर पर इलाज में इसका इस्तेमाल नहीं होगा, ना ही दवा दुकानों से इसकी खरीदारी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है।कोविड-19 के मरीजों के उपचार में तार्किक तरीके से इसका इस्तेमाल करने की अपील करते हैं।रेमडेसिविर केवल अस्पताल में भर्ती ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों के लिए है।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और वैक्सीन की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि विदेशी कोरोना वैक्सीन को जल्दी मंजूरी दी जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि उन विदेशी कोविड वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है जिनका इस्तेमाल विदेशों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने रूस में विकसित कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-V के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है। 

विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को ही स्पूतनिक-V को भारत में आपात उपयोग की मंजूरी देने की सिफारिश की थी। नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पॉल ने कहा कि विदेशी वैक्सीन को अमेरिका, जापान, यूरोपिय संघ के रेगुलेटर या डब्ल्यूएचओ से अप्रूवल मिलने पर देश में इमर्जेंसी उपयोग की मंजूरी जल्द दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जल्द अप्रूवल मिलने वाली वैक्सीन में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में कुछ और वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकती है। जिसकी जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी। डा. पॉल ने कहा कि इमरजेंसी अप्रूवल के बाद हफ्ते-डेढ़ हफ्ते में वैक्सीन डोज आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाती है।

अगर कुछ बड़ी बाधा नहीं हो तो मंजूरी के 10 दिनों के अंदर ही वैक्सीन की खुराक आ सकती है। अभी देश में भारत बायोटेक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त प्रयासों से विकसित कोवैक्सीन के अलावा ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से विकसित कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

भारत में अब तक कुल 10,85,33,085 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में देश के अंदर 4004521 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 45 साल से ऊपर के 75930829 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और 3012731 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर