लाइव न्यूज़ :

फोर्ड ने भारत में कार उत्पादन बंद करने की घोषणा की, 4000 लोगों की नौकरी खतरे में

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2021 17:29 IST

अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने भारत में कार उत्पादन को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी हालांकि अपने साणंद संयंत्र में इंजन का निर्माण जारी रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ड के भारत में चेन्नई (तमिलनाडु) और साणंद (गुजरात) में संयंत्र हैं, जहां कार उत्पादन बंद होगा।2021 की चौथी तिमाही तक साणंद में और 2022 की दूसरी तिमाही तक चेन्नई में वाहन निर्माण के कार्य कंपनी करेगी बंद।फोर्ड हालांकि अपने साणंद संयंत्र में इंजन का निर्माण जारी रखेगी।

नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने भारत से निकलने का फैसला किया है। फोर्ड ने कहा है कि वह देश के अपने दो संयंत्रों में कार उत्पादन बंद कर देगी। आशंका है कि इस फैसले के बाद कंपनी से जुड़े करीब 4000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

साथ ही ऐसे 150 डीलर भी प्रभावित होंगे जो करीब 300 बिक्री केन्द्रों का कामकाज संभालते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में अब केवल आयातित वाहनों को ही बेचेगी। साथ ही साणंद में इंजन का निर्माण जारी रखेगी।

दरअसल, फोर्ड ने अपने चेन्नई (तमिलनाडु) और साणंद (गुजरात) संयंत्रों में लगभग 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया है, उसे विगत 10 वर्षो के दौरान करीब दो अरब डॉलर का एकीकृत परिचालन नुकसान हुआ है। 

फोर्ड ने कहा कि वह वर्ष 2021 की चौथी तिमाही तक साणंद में वाहन असेंबली और वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही तक चेन्नई में वाहन और इंजन निर्माण के कार्य को बंद कर देगी। 

फोर्ड मोटर कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम फ़ार्ले ने एक बयान में कहा कि भारत में महत्वपूर्ण निवेश के बावजूद, फोर्ड ने पिछले दस वर्षों में दो अरब डॉलर से अधिक का परिचालन घाटा उठाया है। उन्होंने कहा कि नए वाहनों की मांग पूर्वानुमान की तुलना में बहुत कमजोर रही है। 

फोर्ड इंडिया के पास सालाना 6,10,000 इंजन और 4,40,000 वाहनों की स्थापित विनिर्माण क्षमता है। कंपनी ने फिगो, एस्पायर और इकोस्पोर्ट जैसे अपने मॉडलों को दुनिया भर के 70 से अधिक बाजारों में निर्यात किया है। 

इस साल जनवरी में फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पूर्व में घोषित वाहन संयुक्त उद्यम को समाप्त करने और भारत में स्वतंत्र परिचालन जारी रखने का फैसला किया था। जनरल मोटर्स के बाद भारत में कारखाना बंद करने वाली फोर्ड दूसरी अमेरिकी वाहन कंपनी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :फोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका के लिए ही गड्ढा खोद रहे हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फोर्ड को टैरिफ के रूप में 800 मिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ा

कारोबारRatan Tata: कभी बिल फोर्ड ने किया था रतन टाटा का अपमान, तब दिग्गज उद्योगपति ने जगुआर-लैंड रोवर का अधिग्रहण करके दिया जवाब, देखें वीडियो

कारोबारऑटो सेक्टर में होने जा रही बड़ी छंटनीः 3,200 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही फोर्ड

हॉट व्हील्स24 साल बाद वापस आ रही है फोर्ड की एसयूवी ब्रोंको, कीचड़, पत्थर, रेत में चलने में है माहिर, देखें तस्वीरें

हॉट व्हील्स'सस्ती इनोवा' मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही हैं ये 6 नई कारें, कम से कम 7 लोगों के बैठने की होगी जगह

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई