लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पहली बार दोनों सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन आगे, भाजपा पीछे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 15:52 IST

Open in App

दुमका/बोकारो, 10 नवंबर झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तेरह चरण की मतगणना संपन्न हो गयी है और पड़ोसी बिहार के रुझानों के विपरीत पहली बार दोनों सीटों पर भाजपा पीछे हो गयी है जबकि सत्ताधारी गठबंधन ने दोनों ही स्थानों पर बढ़त बना ली है। बेरमो में जहां कांग्रेस के अनूप सिंह ने बड़ी बढ़त बरकरार रखी है, वहीं दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी पहली बार पिछड़ गयी हैं और अब वह 2800 मतों से पीछे हो गयी हैं और यहां सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन ने बढ़त बना ली है।

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक तेरह चरणों की हुई मतगणना हुई है। इसमें दुमका में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी पर 2800 मतों की बढ़त बना ली है। इससे पहले बसंत 11वें राउंड तक लगातार लुईस मरांडी से पीछे चल रहे थे।

दूसरी ओर बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर तेरह चरणों की मतगणना में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो पर 13204 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है।

तेरह चरणों के बाद दुमका में जहां भाजपा की मरांडी को कुल 54567 मत प्राप्त हुए हैं वहीं झामुमो के बसंत सोरेन को 57367 मत प्राप्त हुए हैं। महत्वपूर्ण है कि अब तक सिर्फ शहरी इलाकों की मतगणना हुई थी और ग्रामीण इलाकों में मतगणना प्रारंभ होते ही भाजपा की मरांडी बसंत से तेजी से पिछड़ने लगी हैं।

बेरमो में तेरह चरण की मतगणना के बाद अब तक भाजपा के योगेश्वर महतो को जहां 57835 मत प्राप्त हुए हैं वहीं कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 71039 मत प्राप्त हुए हैं जिसके चलते अब वह 13204 मतों के बड़े अंतर से भाजपा से आगे हो गये हैं।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

झारखण्ड में दुमका एवं बोकारो जिला अंतर्गत 10 दुमका तथा 35 बेरमो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई।

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (ज्वाइंट सीईओ) हीरालाल मंडल ने बताया कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य मंगलवार को सुबह आठ बजे प्रारंभ हुआ। दुमका में जहां 18 राउंड में मतगणना होगी वहीं बेरमो में मतगणना का कार्य 17 राउंड में संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि सब कुछ सामान्य रहने पर मतगणना का कार्य दोपहर साढ़े चार बजे तक संपन्न हो जाने की संभावना है।

मंडल ने बताया कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं और इस उद्देश्य से केन्द्रीय सशस्त्र बलों की पर्याप्त तैनाती की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी