लाइव न्यूज़ :

भगोड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण लिए सीबीआई टीम लंदन जाने को तैयार

By भाषा | Updated: March 27, 2019 12:23 IST

करीब दो अरब डॉलर के मनी लॉन्ड्रिंग के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी को भारत लाना अभी आसान नहीं है। इसके लिए कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होगीं। वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने 13 मार्च को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। जमानत के लिए मोदी ने ब्रिटेन की जईवाला एंड कंपनी नाम की लॉ फर्म से कानूनी मदद ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन की एक अदालत में भगोड़े नीरव मोदी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।मोदी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है।ब्रिटेन के एक अखबार द टेलिग्राफ ने मोदी को लंदन के एक पॉश इलाके में रहते पाया था।

सीबीआई की एक टीम भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण मामले में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए संभवत: लंदन जा रही है। लंदन की एक अदालत में कारोबारी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है।इस 48 वर्षीय हीरा कारोबारी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ब्रिटेन के एक अखबार द टेलिग्राफ ने मोदी को लंदन के एक पॉश इलाके में रहते पाया था। इसके बाद नीरव को भारत के प्रत्यर्पण के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया था।मोदी को वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पिछले सप्ताह पेश किया गया था, जहां उसने भारत में उसे प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध किया। जिला न्यायाधीश मैरी मैलन ने नीरव मोदी को जमानत नहीं देते हुए उसे 29 मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया। अदालत ने कहा कि इस बात को मानने के मजबूत आधार हैं कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

टॅग्स :नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर